अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर सहित रेत जप्त,चालक एवं मालिक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध
Junaid khan - शहडोल। दिनांक 21/02/2026 को थाना जैतपुर क्षेत्रांतर्गत पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तितरा घाट से एक नीले रंग का आयशर ट्रैक्टर अवैध खनिज रेत लोड कर ग्राम तितरा की ओर आ रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु जैतपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम तितरा पहुंचकर घेराबंदी की गई। पुलिस को देख ट्रैक्टर चालक द्वारा वाहन को खतरनाक तरीके से चलाते हुए भागने का प्रयास किया गया, जिसे आगे रोका गया। मौके पर आयशर कंपनी का ट्रैक्टर क्रमांक MP18AB5202, चेचिस नंबर 929114186140, इंजन नंबर S324F10226 तथा अवैध रेत से भरी ट्राली जप्त की गई। जांच में प्रथम दृष्टया आरोपी ट्रैक्टर चालक अजय सिंह गोड़ पिता भीष्मप्रताप सिंह गोड (उम्र 27 वर्ष) निवासी लफदा थाना जैतपुर एवं वाहन मालिक रामदीन सिंह पिता बदनू सिंह निवासी ग्राम लफदा थाना जैतपुर द्वारा धारा बीएनएस एवं खनिज अधिनियम के तहत दण्डनीय अपराध कारित करना पाया गया। दोनों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। जप्त ट्रैक्टर मय रेत भरी ट्राली को थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक जे.पी. शर्मा के नेतृत्व में, प्रआर. सुभाष महोविया, प्रआर. अशोक बरथरे, प्रआर. चालक, आर. विजय कुमार महरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
