सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा है,वाहन चलाते समय यातायात संकेतों का करें पालन- यातायात प्रभारी श्री जायसवाल

सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियो को किया जागरूक



Junaid khan - शहडोल। 05 फरवरी 2026- पं. शंभूनाथ विश्व विद्यालय परिसर शहडोल में पीएम उषा के तहत सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियो को जागरूक करने कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए यातायात प्रभारी श्री संजय जायसवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को यातायात नियमों के प्रति सजग बनाना एवं सुरक्षित सड़क व्यवहार को बढ़ावा देना। उन्हांेंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं का मुख्य कारण यातायात नियमों की अनदेखी, तेज गति, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग न करना तथा मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाना है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वाहन चलाते समय यातायात संकेतों का पालन करें, नशे की अवस्था में वाहन न चलाएँ और स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा को भी प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण एवं शैक्षणिक कार्यक्रम युवाओं में अनुशासन, कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री तक सीमित नहीं है, बल्कि उसका उद्देश्य व्यवहारिक ज्ञान और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता है। कार्यक्रम को सम्बोंधित करते हुए प्रो. गीता सराफ ने कहा कि प्रधानमंत्री उषा जैसी योजनाएँ उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी और नवाचार आधारित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी समन्वयकों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय निरंतर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर सूबेदार सुश्री प्रियंका शर्मा, ट्रेफिक पुलिस श्री विवेकानंद तिवारी ने भी विद्यार्थियो को यातायात के नियमो के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में “सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा” है जैसे स्लोगन प्रदर्षित कर यातायात नियमो के प्रति जनमानस को जागरूक किया गया। कार्यक्रम में सेड मैप प्रभारी श्री रवि विश्वकर्मा, डॉ. रचना दुबे सहित विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post