होली के रंग आजीविका के संग-आजीविका मेले का किया गया शुभारंभ

होली के रंग आजीविका के संग-आजीविका मेले का किया गया शुभारंभ


Junaid khan - शहडोल। 27 फरवरी 2026- संभागीय मुख्यालय शहडोल के पुराना बस स्टैंड सिंघानिया काम्पलेक्स में मध्यप्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वाधान में होली के रंग आजीविका के संग थीम पर आयोजित संभागीय स्तरीय आजीविका मेले का शुभारंभ कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। साथ ही कलेक्टर डॉ. केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, सदस्य जिला योजना समिति श्रीमती अमिता चपरा सहित अन्य अधिकारियो एवं गणमान्य नागरिको ने आजीविका होली मेला में लगाए गए स्टॉलो का भ्रमण किया एवं त्यौहारो से संबंधित हर्बल गुलाल, मिठाइयां खरीदी। आजीविका मेला में मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत स्व सहायता समूहों द्वारा बनाये गए उत्पाद, जैसे-आजीविका अमरकंटक कोदो, कोदो कुकीज,कोदो नमकीन,आजीविका शहद, आजीविका सत्तू, हेडवॉश, डिसवॉश, क्लीनवॉश, साबुन, अगरवत्ती, कलात्मक सजावटी सामग्रीयां, कपडे, आचार, वडी, पापड, आंवला केंडी, बीजापुरी काष्ठशिल्प, गौडी पेंटिंग, लोहशिल्प आदि व होली उत्सव पर हर्बल गुलाल, रंग, पिचकारी, मुखौटा आदि सामग्री उपलब्ध है। इस पहल के माध्यम से “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाकर न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है, बल्कि महिलाओं की आजीविका और आत्मनिर्भरता को भी नई दिशा मिल रही है।

Previous Post Next Post