डीएफओ दक्षिण ने वनरक्षक पटासी को किया निलंबित

डीएफओ दक्षिण ने वनरक्षक पटासी को किया निलंबित


Junaid khan - शहडोल। 28 फरवरी 2026 वन मंडलाधिकारी, दक्षिण वन मंडल श्रद्धा पंद्रे ने वन मण्डल दक्षिण शहडोल में वन परिक्षेत्र शहडोल अंतर्गत बीटगार्ड पटासी में पदस्थ श्री शिवप्रसाद मरकाम, वनरक्षक को बिना किसी सूचना के स्वेच्छापूर्वक दिनांक 18.09.2025 से अपने कर्तव्य ड्यूटी व मुख्यालय से अनुपस्थित रहने एवं अनाधिकृत रूप से शासकीय सुरक्षा की राशि आहरण कर इनके द्वारा सुरक्षा श्रमिकों का भुगतान भी नहीं करने के फलस्वरूप म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के प्रावधान अंतर्गत श्री शिवप्रसाद मरकाम, वनरक्षक, वन परिक्षेत्र शहडोल बीटगार्ड पटासी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जारी आदेष में कहा गया है कि निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय वन परिक्षेत्र केशवाही होगा एवं निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

Previous Post Next Post