शारदा ओसीएम माइंस से चोरी गये विद्युत उपकरण बरामद,02 आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 03.03.2026 को फरियादी आशीष कुमार श्रीवास्तव पिता स्व. अशोक श्रीवास्तव उम्र 33 वर्ष निवासी न्यू चौक वार्ड क्रमांक 05, ग्राम पोस्ट करकटी थाना खैरहा जिला शहडोल (म.प्र.) द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शारदा ओसीएम माइंस में स्थापित मिस्टगन मशीन में लगे विद्युत उपकरण अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि के मध्य चोरी कर लिये गये हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खैरहा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान विश्वसनीय मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी 1. विकास नापित पिता चेतन प्रसाद नापित निवासी ग्राम बकहो एवं 2. दीपक पाव पिता शंत्रुधन पाव निवासी ग्राम बकहो को दस्तयाब कर सघन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उक्त चोरी की घटना को अपने अन्य साथीगण चेतन केवट, जगन केवट एवं पप्पू नापित उर्फ ठेगरू निवासीगण बकहो के साथ मिलकर अंजाम दिया था। आरोपियों के कब्जे से बताये गये स्थान से चोरी गया मशरूका -02 नग इलेक्ट्रिक मोटर। 02 नग हाईलोजन। 01 नग ट्राईपॉड स्टैंड। 03 फेंस का 300 मीटर केबल वायर। 02 फेंस का 200 मीटर केबल वायर। 01 नग इलेक्ट्रिक स्टार्टर बरामद किया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक भूपेन्द्र मणी पाण्डेय के नेतृत्व में उपनिरी. श्याम सिंह, उपनिरी. महेन्द्र शुक्ला, सउनि अजमेर सिंह, का.प्र.आर. पुष्पेन्द्र कुमार, का.प्र.आर. मुकेश कुमार, का.प्र.आर. गणेश पाण्डेय, आर. मिखायल परस्ते, आर. दयाशंकर, आर. आकाश, आर. शैलेष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
