हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

हत्या के प्रयास के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 04.03.2026 को फरियादी राहुल उर्फ रवि लोधी पिता राजेन्द्र प्रसाद लोधी उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 03, रिजनल के पास, थाना बुढ़ार, जिला शहडोल द्वारा थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि होली पर्व के दौरान रिजनल गेट के पास उसके भाई रोहित लोधी के साथ अन्नू बैरागी एवं उसके साथियों द्वारा चाकू एवं लात-घूंसों से मारपीट की गई। फरियादी के अनुसार, पूर्व में हुए विवाद के कारण आरोपीगण द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी। दिनांक 04.03.2026 को सूचना प्राप्त होने पर वह मौके पर पहुँचा तो पाया कि उसका भाई रोहित लोधी गंभीर रूप से घायल अवस्था में खून से लथपथ पड़ा था। उसके गले के दाहिने, सामने बाईं ओर एवं पीछे गंभीर चाकू से कटने के घाव थे। बीच-बचाव करने वाले अट्ट एवं विक्की को भी चोटें आईं, जिनका उपचार बुढ़ार अस्पताल में जारी है। रिपोर्ट पर थाना बुढ़ार में आरोपियों के विरुद्ध हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपीगणः अन्नू बैरागी उर्फ अनिल बैरागी पिता रामदास बैरागी, उम्र 32 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 03 रिजनल के पास, बुढ़ार सुनील बैरागी पिता रामदास बैरागी, उम्र 34 वर्ष, निवासी रिजनल के पास, बुढ़ार भूषण उर्फ अजयदास बैरागी पिता हरीदास बैरागी, उम्र 32 वर्ष, निवासी रिजनल के पास, बुढ़ार उक्त तीनों आरोपियों को दिनांक 05.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। फरार आरोपीः जग्गा उर्फ अजीत बैरागी, निवासी वार्ड नं. 03 रिजनल के पास, बुढ़ार घटना दिनांक से फरार है। उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा सतत दबिश एवं तलाश की कार्यवाही की जा रही है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विनय सिंह गहरवार के नेतृत्व में, उप निरीक्षक गोविंद राम भगत सउनि राजेंद्र प्रसाद तिवारी, गिरीश शुक्ला, प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सिंह, दशरथ प्रजापति, गजेन्द्र सिंह आरक्षक गोपाल सिंह महिला प्रधान आरक्षक बसंता सिंह आरक्षक कृष्ण नारायण मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post