वन विभाग की कार्यवाही में सागौन की अवैध इमारती पट्टियां जप्त

वन विभाग की कार्यवाही में सागौन की अवैध इमारती पट्टियां जप्त


Junaid Khan - शहडोल। वन विभाग द्वारा की गई कार्यवाही में ग्राम चंदेला निवासी व्यक्ति के घर से सागौन की अवैध इमारती पट्टियां जप्त की गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम द्वारा ग्राम चंदेला थाना गोहपारू निवासी श्रवण कुमार पांडे के घर पर दबिश देकर जांच की गई, जहां से सागौन की अवैध इमारती लकड़ी की लगभग 20 नग पट्टियां बरामद कर जप्त की गई। बरामद लकड़ी के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किये जाने पर वन विभाग द्वारा उक्त लकड़ी को जप्त कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। जप्त संपत्ति सागौन की इमारती पट्टियां लगभग 20 नग सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही वन विभाग द्वारा की गई, जिसमें वन विभाग द्वारा पुलिस सहयोग चाहे जाने पर थाना गोहपारू पुलिस द्वारा आवश्यक पुलिस सहयोग प्रदान किया गया।

Previous Post Next Post