होली उत्सवः उपहार और मिठाई पाकर गरीब बच्चों और परिजनों के चेहरे खिल उठे

होली उत्सवः उपहार और मिठाई पाकर गरीब बच्चों और परिजनों के चेहरे खिल उठे


Junaid Khan - शहडोल। सँभाग के जिले उमरिया में होली के पावन पर्व पर जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले मुख्यालय से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्रों की बस्तियों में पहुंचकर 80 नन्हे नन्हे बच्चों को खुशियों के रंग बांटने और हर उदास चेहरे पर मुस्कान लाने के कार्य के उद्देश्य उपस्थित सभी बच्चों को पिचकारी ,रंग गुलाल ,मिठाइयां, बिस्किट, फल,मुखौटा आदि उपहार में दिया गया। इस आयोजन से बच्चों के बीच हर्षोल्लास का माहौल बना रहा, और उन्होंने पूरे जोश के साथ त्योहार का आनंद लिया।उद्देश्य समाज के हर वर्ग के बच्चों तक शिक्षा और खुशियां पहुंचाना है। कार्यक्रम में ग्रामीण बच्चों के बीच खुशी का लहर देखने को मिला। टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए कहा कि बस्ती इलाके 80 से अधिक गरीब परिवार के बच्चों को फल, बिसकिट्स, टॉफ़ी, रंग गुलाल एवं पिचकारी का वितरण उपहार स्वरूप करते हुए उनके साथ होली का त्यौहार होली का उत्सव बड़े ही धूमधाम व उत्साह पूर्वक मनाया गया। मिठाई, रंग गुलाल एवं पिचकारी मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशियां उमड़ पड़ी, मानो उनके खुशियों का कही ठिकाना ही नही रहा।हम त्यौहार तो धूमधाम से मनाते हैं लेकिन दूसरों की खुशियों का ख्याल नहीं रखते। हम सभी को एक होकर समाज में आगे आना चाहिए और जरूरतमंदों के साथ और इन बच्चों के साथ त्योहार मना कर खुशियां बॉटनी चाहिए” युवा टीम उमरिया पिछले 6 साल से नगर वासियों के सहयोग से सभी त्योहार झुग्गी झोपड़ी एवं जरूरतमंद और बुजुर्गों के साथ ही मनाती आ रही है। इस दौरान हिमांशु तिवारी,राहुल सिंह, महक सोनी, खुशबू बर्मन,साक्षी रैदास,एवं सभी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post