08 वर्ष से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। जिला शहडोल के थाना अमलाई पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। माननीय न्यायाधीश श्रीमती शोभमना गौतम, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी बुढार जिला शहडोल (म.प्र.) के प्रकरण क्रमांक 724/2019, अपराध क्रमांक 328/2018 धारा 296, 323, 506 ता.हि. तथा माननीय न्यायाधीश सुश्री आकांक्षा टेकाम, अपर न्यायाधीश सिविल जज बुढार जिला शहडोल (म.प्र.) के आर.सी.टी. क्रमांक 601/2020 धारा 324 ता.हि. के प्रकरण में आरोपी राजेश उर्फ छोटू लोनिया पिता स्व. रामाधार लोनिया उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06/09 उसलापुर थाना अमलाई जिला शहडोल (म.प्र.) के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त आरोपी वर्ष 2018 से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी थाना अमलाई पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना अमलाई पुलिस द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर दिनांक 06.03.2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री भूपेन्द्रमणी पाण्डेय के नेतृत्व में, का.प्र.आर. ठाकुर दास, का.प्र. आर. गणेश पाण्डेय, आर. मिखायल परस्ते, आर. दयाशंकर की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है।
