नशीले इंजेक्शन मामले में फरार,आरोपी गिरफ्तार

नशीले इंजेक्शन मामले में फरार,आरोपी गिरफ्तार


Junaid Khan - शहडोल। विगत माह थाना कोतवाली शहडोल अंतर्गत एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत पंजीबद्ध प्रकरण में फरार आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। विगत माह थाना कोतवाली शहडोल क्षेत्रांतर्गत एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था, जिसमें पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए 68 नग नशीले इंजेक्शन जप्त किए गए थे। उक्त मामले में पूर्व में 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था। प्रकरण में फरार आरोपी प्रफुल्ल सिंह उर्फ जानू पिता सतीष सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी इतवारी मोहल्ला शहडोल की लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस द्वारा सतत् प्रयास एवं मुखबिर सूचना के आधार पर उक्त आरोपी को सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्रवाई थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में, सउनि विश्वनाथ तिवारी, सउनि रूप सिंह, प्रधान आरक्षक लक्ष्मी पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post