पुरानी बस्ती मस्जिद में आयोजित कार्यक्रम में रोज़ेदारों को सेहतमंद रहने का दिया संदेश
Junaid Khan - शहडोल। पवित्र रमज़ान माह के दौरान रोज़ेदारों की सेहत का ध्यान रखते हुए शुक्रवार 13 मार्च 2026 को शहडोल की पुरानी बस्ती मस्जिद में इफ्तार के समय एक सराहनीय पहल देखने को मिली। केनव्यू इंडिया (जॉनसन एंड जॉनसन फार्मा पार्ट) की ओर से मुस्लिम समुदाय के रोज़ेदारों को इफ्तारी के दौरान ERZL एवं ORSL (WHO) इलेक्ट्रोलाइट्स वितरित किए गए, जिससे रोज़ा के दौरान शरीर में होने वाली पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर किया जा सके। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नमाज़ियों और स्थानीय लोगों ने इफ्तार में भाग लिया। कंपनी की इस पहल की लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि रमज़ान के पवित्र महीने में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का यह एक अच्छा प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान केनव्यू इंडिया के मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव अंकित सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि रोज़ा रखने के दौरान लंबे समय तक भोजन और पानी नहीं लेने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी की कमी हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए केनव्यू इंडिया द्वारा पूरे भारत में इफ्तार के समय नमाज़ियों को ERZL और ORSL WHO इलेक्ट्रोलाइट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि रोज़ेदार स्वस्थ और ऊर्जावान रह सकें। उन्होंने कहा कि कंपनी का उद्देश्य केवल उत्पाद उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में स्वास्थ्य सुरक्षा और जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है। इस दौरान फार्मा जंक्शन के संचालक सिद्दीकी अंसारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रमज़ान के दौरान रोज़ेदारों की सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। इस तरह के सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रम समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी रोज़ेदारों ने सामूहिक रूप से इफ्तार किया और कंपनी के इस प्रयास की सराहना की। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और जनहित के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।

