पोषण पखवाड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता की अलख: गिरवा भाग-2 में महिलाओं व किशोरियों को दी गई अहम जानकारी

स्वच्छता,पोषण, टीकाकरण और महिला स्वास्थ्य पर विशेष सत्र, बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी


Junaid Khan - शहडोल। 17 अप्रैल 2026 शहडोल जिले के गिरवा भाग-2 में आज पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत “स्पेशल विलेज, अर्बन हेल्थ, सैनिटेशन एवं न्यूट्रिशन डे” का आयोजन किया गया। यह आयोजन क्षेत्र के विभिन्न केंद्रों में संपन्न हुआ, जहां बड़ी संख्या में महिलाओं, किशोरियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं को साफ-सफाई, संतुलित आहार, पोषण के महत्व तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा हाथ धोने के सही तरीके का प्रदर्शन कर संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए गए, जिससे दैनिक जीवन में अपनाकर बीमारियों से बचा जा सके। विशेष रूप से किशोरी बालिकाओं के लिए आयोजित सत्र में उन्हें सैनिटरी पैड के सही उपयोग, इसके लाभ तथा मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता बनाए रखने के महत्व पर जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि सही जानकारी और स्वच्छता अपनाने से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। इसके साथ ही 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह की आयु की लड़कियों को एचपीवी (HPV) टीकाकरण के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने समझाया कि यह टीका भविष्य में होने वाली गंभीर बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि टीकाकरण न कराने पर इसके दुष्परिणाम भी सामने आ सकते हैं। कार्यक्रम में मौजूद स्वास्थ्य अमले ने यह भी बताया कि पोषण पखवाड़ा का उद्देश्य समाज के हर वर्ग तक सही पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाना है, ताकि कुपोषण और बीमारियों को जड़ से समाप्त किया जा सके। इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित महिलाओं और किशोरियों से अपील की गई कि वे इन जानकारियों को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाएं, ताकि एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण किया जा सके। जा सके।

Previous Post Next Post