जुआ पर कार्यवाही,5 हजार से अधिक नगदी एवं वाहन जप्त

जुआ पर कार्यवाही,5 हजार से अधिक नगदी एवं वाहन जप्त 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 16/04/2026 को थाना सोहागपुर पुलिस द्वारा अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। सोहागपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मैकी में नाला किनारे एक खेत में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से रूपये पैसों की हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची एवं घेराबंदी कर 04 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया था जिसे भी मौके से पकड लिया गया है उक्त कार्यवाही के दौरान पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से कुल 5,180/- रुपये नगद एवं जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई। साथ ही मौके पर खड़ी 03 मोटरसायकल एवं एक स्कूटी (कुल अनुमानित कीमत लगभग 1,25,000/- रुपये) को भी जप्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों के नाम – 1-जोगेन्द्र बैगा निवासी मैकी।। 2- सद्दाम अली निवासी शहडोल। 3-दिग्विजय उर्फ लाला चौहान निवासी जमुई। 4-उमेश नापित निवासी कोटमा 5-मुनेश बैगा निवासी मैकी थाना सोहागपुर जिला शहडोल। सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। चूंकि अपराध जमानती प्रकृति का है, अतः आरोपियों को विधिवत नोटिस देकर न्यायालय में उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया है।

Previous Post Next Post