पं.अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय,जयसिंहनगर के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन के विरोध में एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन

पं.अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय,जयसिंहनगर के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन के विरोध में एनएसयूआई ने सौंपा ज्ञापन



Junaid Khan - शहडोल। पं.अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय महाविद्यालय, जयसिंहनगर के छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के त्रुटिपूर्ण मूल्यांकन के विरोध में आज एनएसयूआई ने जिला अध्यक्ष सौरभ तिवारी के नेतृत्व में कुल सचिव (परीक्षा विभाग) पण्डित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है। कि सत्र 2025–26 के अंतर्गत एम.ए. तृतीय सेमेस्टर राजनीति विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने मुख्य परीक्षा के सभी प्रश्न पत्रों में सहभागिता की थी, किंतु द्वितीय प्रश्न पत्र (भारत में राज्य) के अंक दर्ज नहीं किए गए हैं। जबकि छात्र-छात्राओं द्वारा सभी प्रश्नों के उत्तर सही एवं पूर्ण रूप से लिखे गए थे। एनएसयूआई ने मांग की है कि छात्र-छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए द्वितीय प्रश्न पत्र की त्रुटियों का तत्काल सुधार कर अंक दर्ज किए जाएं अथवा उक्त प्रश्न पत्र का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए, ताकि छात्र-छात्राएं बिना किसी मानसिक तनाव के अपनी आगे की पढ़ाई जारी रख सकें। साथ ही, संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ही त्रुटि सुधार कर द्वितीय परीक्षा परिणाम घोषित किया जाए। ज्ञापन देते समय प्रमुख रूप से एनएसयूआई जिलाध्यक्ष सौरभ तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी,जिला उपाध्यक्ष सिमरन कौर,विश्वविद्यालय अध्यक्ष दीपांशु गुप्ता,आईटी सेल जिला अध्यक्ष महेंद्र यादव,जिला महासचिव शुभांक पांडे,विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष हर्षित बघेल,हर्षित श्रीवास्तव,ऋषि,दीपक साहू,सत्यम तिवारी,पुष्पा साहू,शीला जायसवाल,नीलम,संजना,वंदना, मनीषा,स्वाति,साक्षी,सीमा,राखी, शिल्पी नामदेव,राम निरंजन,कल्पना राज,बाई सुषमा सिंह,अर्चना सिंह सहित काफी संख्या में छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Previous Post Next Post