जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत निशुल्क जल मंदिर (प्याऊ) का किया गया शुभारंभ
Junaid Khan - शहडोल। 02 अप्रैल 2026- जल संरक्षण एवं संवर्धन के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत बुढार सेक्टर क्रमांक-2 में सराहनीय पहल की गई। जन अभियान परिषद के नावांकुर संस्था एवं प्रस्फुटन समिति द्वारा ग्राम पंचायत पकड़िया एवं जैतपुर चौराहा पर दो स्थानों पर निशुल्क जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। यह आयोजन न केवल जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत करेगा। जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में इस प्रकार की गतिविधियां ग्रामीण स्तर पर जनभागीदारी को बढ़ावा दे रही हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों द्वारा राहगीरों एवं स्थानीय नागरिकों को शीतल पेयजल वितरित किया गया। इस पहल से क्षेत्र में गर्मी के मौसम में लोगों को राहत मिलेगी। इस अवसर पर नामांकुर संस्था की अध्यक्ष श्रीमती मीनू जैन, ग्राम पंचायत पकड़िया की प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष एवं सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी लक्ष्मी सोनी, तथा पुरुषोत्तम सोनी, ग्राम पंचायत सेमरा से प्रस्फुटन समिति की अध्यक्ष एवं सीएमसीएलडीपी विद्यार्थी राधा प्रजापति, सीएमसीएलडीपी परामर्शदाता पूर्णिमा मुखर्जी, विद्यार्थी संतोषी पनिका, दीपा बर्मन, रोहिणी बर्मन तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की सहभागिता रही।
