नाबालिग को आत्महत्या हेतु उकसाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग को आत्महत्या हेतु उकसाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार 


Junaid khan - शहडोल। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका को ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। फरवरी 2026 में एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। जांच में पाया गया कि आरोपी सनी यादव (19 वर्ष) निवासी देवरी, थाना बुढार, पीड़िता को पिछले एक साल से फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे तंग आकर बालिका ने आत्मघाती कदम उठाया। विवेचना में यह भी तथ्य सामने आया कि एक अन्य आरोपी रूपेश सिंह गौड़ ने भी पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कोतवाली में धारा 108 (आत्महत्या का दुष्प्रेरण), 65(1) BNS एवं पॉक्सो एक्ट एवं एससीएसटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आज दिनांक 31.03.2026 को दबिश देकर मुख्य आरोपी सनी यादव को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है। प्रकरण का दूसरा आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राघवेन्द्र तिवारी थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में, उनि. विशाखा उर्वेती, सउनि. रजनीश तिवारी, सउनि. सुरेश अहिरवार, आर. विकाश दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post