नगर पालिका शहडोल में एल्डरमैन नियुक्ति पर हर्ष, शहर में बधाइयों का दौर

नगर पालिका शहडोल में एल्डरमैन नियुक्ति पर हर्ष, शहर में बधाइयों का दौर 


Junaid khan - शहडोल। नगर पालिका शहडोल में एल्डरमैन (मनोनीत पार्षद) के रूप में नियुक्ति होने पर शहर में खुशी और उत्साह का माहौल है। नव-नियुक्त एल्डरमैनों को जनप्रतिनिधियों,सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा लगातार बधाइयाँ और शुभकामनाएँ दी जा रही हैं। नगर पालिका में एल्डरमैन पद पर नियुक्त किए गए प्रमुख नामों में श्रीमती सावित्री सेन, श्री विनय केवट, श्री आशीष तिवारी, श्री स्वप्निल जायसवाल, श्री नागेंद्र गोले एवं श्री सचिन गुप्ता शामिल हैं। इन सभी की नियुक्ति को शहर के विकास और जनहित के कार्यों के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। शहर के नागरिकों एवं गणमान्य लोगों ने सभी नव-नियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएँ देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे तथा नगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने भी इन नियुक्तियों का स्वागत करते हुए कहा कि नए एल्डरमैनों के अनुभव और कार्यक्षमता से नगर पालिका के कार्यों में गति आएगी और आम जनता को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी। ईश्वर से प्रार्थना की गई है कि सभी एल्डरमैन अपने कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान दें और शहडोल को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएं। पुनः सभी नव-नियुक्त एल्डरमैनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।

Previous Post Next Post