शासकीय गर्ल्स कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को बताया अधिकारों का महत्व, मिस्ड कॉल कर समर्थन देने का किया आह्वान
Junaid Khan - शहडोल। आज नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत शासकीय गर्ल्स कॉलेज में छात्राओं के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अमिता चपरा ने संवाद किया एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस विधेयक को धरातल पर उतरने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद दिया। देश की महिला शक्ति को उनके अधिकार उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का सशक्त माध्यम नारी शक्ति वंदन अधिनियम है सभी से आग्रह किया कि इस विधेयक को अपना अमूल्य समर्थन देकर मिस्ड कॉल कर अपनी सहभागिता दी। कार्यक्रम के दौरान अमिता चपरा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह अधिनियम केवल एक कानून नहीं बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल है। उन्होंने बताया कि इससे महिलाओं को राजनीति और निर्णय लेने की प्रक्रिया में अधिक भागीदारी का अवसर मिलेगा, जिससे देश के विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही कल का नेतृत्व संभालेगी, इसलिए उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए आगे आना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे अपने सपनों को साकार करने में सक्षम होंगी। इस अवसर पर भारतीय जनता महिला मोर्चा कि जिला अध्यक्ष श्रीमती निभा गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष श्रीमती नीलम चतुर्वेदी कॉलेज की प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने नारी सशक्तिकरण के इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

