यूआईटी उत्सव अंतर्गत आयोजित किया गया क्रिकेट प्रतियोगिता

नारी शक्ति वंदन पखवाडा अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी गई प्रस्तुति 


Junaid Khan - शहडोल। 17 अप्रैल 2026- यूआईटी उत्सव 2026 के अंतर्गत आयोजित इंटर कॉलेज टूर्नामेंट के संबंध में संयोजक गोपाल प्रसाद माणिकपुरी ने जानकारी दी कि इंजीनियरिं कॉलेज परिसर में किक्रेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आईटीआई कॉलेज शहडोल एवं शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल के बीच खेला गया। इस प्रतियोगिता में आईटीआई शहडोल की टीम ने 3 विकेट से विजय प्राप्त की। वॉलीबॉल के फाइनल मुकाबले में शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2-1 सेट से जीत दर्ज की। इसी प्रकार नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ‘खुदगर्ज बैंड’ दल द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई। नारी शक्ति थीम पर विभिन्न छात्र-छात्राओं ने संगीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। नारी शक्ति थीम के अंतर्गत आयोजित डिबेट, क्विज, मेहंदी एवं नेल आर्ट प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियो को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के संचालक डॉ. पंकज जैन, अकादमिक इंचार्ज डॉ. पी.एल. वर्मा, कोऑर्डिनेटर निखत खान एवं वैशाली श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post