रोटरी क्लब द्वारा शुरू किया गया निशुल्क प्याऊ

रोटरी क्लब द्वारा शुरू किया गया निशुल्क प्याऊ  


Junaid Khan - शहडोल। भीषण गर्मी को देखते हुए रोटरी क्लब शहडोल द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे जिला चिकित्सालय अस्पताल में आम जनता, मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए पेयजल की व्यवस्था हेतु एक प्याऊ स्थापित किया गया जिसे इलाज हेतु आने वाले मरीजों एवं आम जनों के द्वारा उपयोग किया जा रहा है और उनके द्वारा रोटरी क्लब द्वारा इस प्रयास की प्रशंसा भी की जा रही है उल्लेखनीय है कि मानवीय सेवा के अनुक्रम में विगत वर्षों में रोटरी क्लब शहडोल द्वारा निशुल्क प्याऊ की सुविधा प्रारंभ की गई थी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ, रोटरी क्लब के अध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार गुप्ता,अजय विजरा, राजेश गुप्ता,संजय शर्मा,सत्येंद्र सोनी,अमित गुप्ता,दलजीत सिंह, वाजिद अली,संजीव श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष रवि शंकर पाठक एवं एवं सचिव विनोद प्रधान रोटरी सहित क्लब के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post