नाबालिग बालिका बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 04.02.2026 को फरियादी द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री धनपुरी क्षेत्र में रिश्तेदारी में बरोह कार्यक्रम में गई थी। उसी दिन शाम को सूचना प्राप्त हुई कि बालिका घर में नहीं है तथा बिना बताए कहीं चली गई है। आशंका व्यक्त की गई कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर उसे भगा ले जाया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना बुढार में दिनांक 04.02.2026 को अपराध धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा सतत प्रयास करते हुए दिनांक 07.04.2026 को पीड़िता को मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) से दस्तयाब किया गया। पीड़िता के कथनों के आधार पर प्रकरण में धारा बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धाराएं बढाई गई। मामले में आरोपी विक्रम उर्फ विल्लू कोल पिता विजय कोल, उम्र 19 वर्ष, निवासी भुतही मोहल्ला बुढार को गिरफ्तार कर दिनांक 07.04.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, उनि शोभा नामदेव, प्रआर. शंकर प्रजापति, प्रभार, गजेन्द्र सिह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
