लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। जिला शहडोल के थाना सीधी पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है। माननीय न्यायाधीश सुश्री कीर्ति उईके न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जयसिंहनगर जिला शहडोल (म.प्र.) के प्रकरण क्रमांक 77/2021 अपराध क्रमांक 238/2020 धारा 294, 323, 506 ता.हि. के प्रकरण में आरोपी प्रदीप रैदास पिता राममनोहर रैदास उम्र 23 साल निवासी महुआ टोला थाना सीधी जिला शहडोल के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। उक्त आरोपी वर्ष 2020 से लगातार फरार चल रहा था, जिसकी थाना सीधी पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर थाना सीधी पुलिस द्वारा आरोपी की घेराबंदी कर दिनांक 07.04.2025 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही निरीक्षक एस.आर. भगत थाना प्रभारी सीधी के नेतृत्व में, प्रआर. गणेश सिंह, आरक्षक शिवकुमार सिंह, आरक्षक सतीश मसराम की महत्तवपूर्ण भूमिका रही है।
