नाबालिग बालिका की दस्तयाबी व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 07.04.2026 को थाना बुढ़ार, केशवाही क्षेत्रांतर्गत फरियादिया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। आसपास एवं रिश्तेदारियों में तलाश करने पर भी उनका कोई पता नहीं चला। फरियादिया द्वारा संदेह व्यक्त किया गया कि अज्ञात व्यक्ति उनकी नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले गया है। रिपोर्ट पर थाना बुढ़ार में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। विवेचना के दौरान केशवाही पुलिस द्वारा सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृता नाबालिग बालिका को ग्राम आमाडांड, थाना रामनगर, जिला अनूपपुर को दिनांक 13.04.2026 को सुरक्षित रूप से दस्तयाब किया गया। दस्तयाबी उपरांत उक्त नाबालिग के कथन न्यायालय से कराने उपरांत उक्त प्रकरण में केशवाही पुलिस द्वारा धारा 64(2)(M) BNS, 5L/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा किया गया। आरोपी की पता-तलाश करने पर आरोपी उमेश सिंह पिता मान सिंह उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम लखवरिया, थाना खैरहा, जिला शहडोल को दिनांक 14.04.26 को गिरफ्तार कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बुढ़ार के नेतृत्व में उ.नि. गंगा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
