विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर मोदी जी का जताया आभार
Junaid Khan - शहडोल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत शहडोल जिले की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठन की महिलाओं द्वारा बुधवार को स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट में जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं ने शहर में स्कूटी रैली निकालकर नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया। इस दौरान महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। शहडोल नगर में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा के नेतृत्व में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठन की महिलाओं द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम अभियान के तहत शहर में महिलाओं ने स्कूटी रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। स्कूटी रैली के दौरान महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जिंदाबाद के नारे लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। शहडोल नगर के जस्तंभ चौक स्थित जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर से स्कूटी रैली भव्य आयोजन किया गया महिलाओं की स्कूटी रैली को जयसिंहनगर की विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। स्कूटी रैली का आयोजन शहडोल के विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं संगठन की महिलाओं द्वारा किया गया एवं स्कूटी रैली का नेतृत्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने किया यह स्कूटी रैली कलेक्ट्रेट परिसर से निकलकर जय स्तंभ चौक, होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से राजेंद्र टॉकीज चौक, पुराना नगर पालिका चौक, न्यू गांधी चौक से बुढार चौक होते हुए लल्लू सिंह चौक बगिया बाईपास तिराहे में स्कूटी रैली का समापन किया गया पूरे मार्ग में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था, वहीं आमजन ने भी रैली का स्वागत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह ऐतिहासिक अधिनियम केवल आरक्षण तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समान अवसर और सशक्त लोकतंत्र की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने कहा कि नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के संकल्प के साथ हम सभी मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. जहां महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और प्रगति के हर द्वार सुलभ हो. विधायक ने कहा कि आज देश की महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं. जो विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। स्कूटी रैली समापन अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। यह केवल कानून नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार और उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं।

