शांतिवन में सिंधी समाज का श्रमदान: सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश

शांतिवन में सिंधी समाज का श्रमदान: सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश 


Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 15 अप्रैल 2026 को सिंधी समाज द्वारा बुढार रोड स्थित शांतिवन में श्रमदान किया गया। श्रमदान अर्थात सामाजिक कल्याण के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा करना इसी कड़ी में आज सिंधी समाज द्वारा शांति वन की साफ सफाई की गई। शांतिवन में जगह-जगह कचरा का ढेर लगा हुआ था जिससे की नगर पालिका सफाई मित्रों के सहयोग से साफ किया गया व वृक्षों के आसपास जमा हुए कचरे को भी हटाया गया श्रमदान से सामाजिक सेवा व आसपास के पर्यावरण की सफाई भी होती है जिस तरह से हम अपने घर की स्वच्छता का ध्यान रखते हैं उसी तरीके से हमारा यह भी फर्ज है कि हम अपने आसपास व शहर को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दें समाज द्वारा यह भी बताया गया कि आगे भी इस तरह के कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे श्रमदान में समाज की नारी शक्ति ने भी बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई श्रमदान केवल मेहनत नहीं बल्कि राष्ट्र ,समाज के प्रति समर्पण की भावना भी है श्रमदान में नगर पालिका सफाई मित्रों का भी काफी सहयोग मिला श्रमदान में ये रहे उपस्थित गोविंद जेठानी ,चंदन बहारानी, जीडी आहूजा ,सतीश आहूजा, प्रकाश जगवानी, सी एम मेहानी, मुरली कटारिया, मेघराज आसुदानी, अशोक माधवानी, नीलेश निगम,नदू मंगलानी, जे पी नागवानी,सुशील छावड़ा,राजा कटारे, शोभराज नागपाल, प्रीतम सोनी, महेश केशवानी, मनीष हिंदुजा,महेंद्र मोटवानी ( गुड्डू), अमर कुंदनानी,श्रीचंद नारवानी, अशोक बजाज, धनेश उतमानी, जितेंद्र कुंदनानी, बंटी आसुदानी,किरन कटारे,माया बजाज, आशा अवतानी,भूमिका हिंदूजा, मान्या मंछानी आदि रहे।

Previous Post Next Post