शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। थाना सिंहपुर पुलिस ने शादी का झूठा वादा कर महिला का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 20-07-2026 को महिला सुरक्षा थाना शहडोल से प्राप्त 'जीरो एफआईआर' के आधार पर थाना सिंहपुर में अपराध धारा बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। फरियादिया (उम्र 27 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दीपेश पटेल (25 वर्ष) ने उसे अपने पति को छोड़ने और शादी करने का प्रलोभन देकर विश्वास में लिया। आरोपी ने सर्वप्रथम 06 सितम्बर 2025 को महिला के घर जाकर शादी का झांसा देते हुए शारीरिक संबंध बनाए। इसके पश्चात आरोपी लगातार शादी का वादा कर महिला का शोषण करता रहा। अंतिम बार दिनांक 17 अप्रैल 2026 को आरोपी ने पुनः महिला के साथ दुष्कृत्य किया और बाद में शादी करने के वादे से मुकर गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिंहपुर पुलिस द्वारा आरोपी का नामः दीपेश पटेल पिता ललन पटेल उम्र: 25 वर्ष निवासीः ग्राम बोडरी, जिला शहडोल को आज दिनांक: 23-04-2026 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिंहपुर उनि. आशीष झारिया के नेतृत्व में, सउनि लोलर प्रसाद मिश्रा, प्र.आर सत्यनारायण पाण्डेय, प्र.आर. सोमित पटेल, आर. हीरालाल महरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
