गौ सम्मान आवाहन अभियान: देशभर में गूंजा गौ माता के सम्मान का स्वर
Junaid Khan - शहडोल। धनपुरी आज दिनांक 27 अप्रैल 2026 को पूरे भारत में गौ सम्मान आह्वान अभियान के बुढ़ार तहसील मे गौ सेवकों द्वारा एकत्रित होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया। इसी क्रम में आज प्रातः 10:00 बजे तहसील परिसर में गौ भक्तों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर तहसीलदार महोदय को ज्ञापन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गौ सेवक उपस्थित रहे। जिन्होंने “गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने” की मांग को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान श्रद्धा और संकल्प के साथ गौ माता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए सरकार से ठोस कदम उठाने की अपील की गई। ज्ञापन में प्रमुख मांगें इस प्रकार रहीं: गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए।
गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध सख्ती से लागू किया जाए।
गौशालाओं की व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। निराश्रित गौवंश के संरक्षण हेतु विशेष योजनाएं लागू हों कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गौ सेवकों ने शांतिपूर्ण एवं अनुशासित तरीके से अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाई। सभी ने एक स्वर में कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का महत्वपूर्ण आधार हैं, अतः उनका संरक्षण एवं सम्मान अत्यंत आवश्यक है। अभियान के अंत में सभी उपस्थित जनों ने यह संकल्प लिया कि वे निरंतर गौ सेवा एवं संरक्षण के लिए कार्य करते रहेंगे और समाज में जागरूकता फैलाएंगे।
