06 महीने से कमरे में लगा ताला नहीं मिला किराया, मकान मालिक ने जताई मादक पदार्थ एवं अवैध सामान होने की शंका

06 महीने से कमरे में लगा ताला नहीं मिला किराया, मकान मालिक ने जताई मादक पदार्थ एवं अवैध सामान होने की शंका


Junaid  Khan - शहडोल। मामला थाना कोतवाली के अंतर्गत जिला शहडोल का है जहां पर आदर्श कॉल कॉलोनी में निवासरत पटवारी राजेश तिवारी के द्वारा 13 में दिनांक 2026 को लिखित आवेदन देते हुए बताया कि। विवेक सिंह पिता आरपी सिंह बघेल रिटायर्ड शिक्षक खनौन्धी जिन्होंने 11 दिसंबर 2022 को राजेश तिवारी के निवासरत मकान में कमरा किराए से लिया था शिकायतकर्ता ने बताया कि विवेक सिंह विचारपुर कॉलरी में मेस संचालन करता है तथा वह अपने परिवार समेत मेरे यहां रहने के लिए मकान किराए से लिया जिस पर ₹ 7000 किराया तय कर प्रति माह के दर से वह किराया देता रहा समय बीत जाने के बाद 14 फरवरी 2026 को अपने परिवार समेत कमरे में ताला लगाकर कहीं चले गए हैं जिसकी जानकारी मकान मालिक को नहीं है लगभग 06 माह पूर्ण हो चुके हैं लेकिन अभी तक ना मकान खाली किया गया है और ना ही किराया दिया गया है वही मकान मालिक ने शिकायत उल्लेख किया है कि उनके मकान में जिस कमरे में ताला लगाया है वहां पर कोई मादक पदार्थ या अवैध रूप से वस्तु होने की संभावना मकान मालिक ने जताई है। जिसके कारण विवेक सिंह द्वारा मकान खाली नहीं किया जा रहा है। वही मकान मालिक का कहना है कि आने वाले रविवार को दिनांक 17 में 2026 को वार्ड क्रमांक 16 की पार्षद कुंन्तला दीक्षित एवं पांच लोगों की उपस्थिति में मकान के कमरे का ताला खोला जाएगा। जिसकी सूचना मकान मालिक के द्वारा कोतवाली में दी गई है।

Previous Post Next Post