अवैध कोयला उत्खनन पर कार्यवाही

अवैध कोयला उत्खनन पर कार्यवाही 


Junaid Khan - शहडोल। जिले में अवैध खनिज उत्खनन,परिवहन एवं माफियाओं पर पूर्णतः अंकुश लगाने के क्रम में थाना बुढार पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई। थाना बुढार पुलिस को मुखबिर तंत्र से विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई थी कि लालपुर जमुनिहा नदी के किनारे कुछ लोगों द्वारा मशीनों के माध्यम से अवैध रूप से कोयले का उत्खनन किया जा रहा है। प्राप्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर रवाना किया गया। पुलिस कार्यवाही में मौके से अवैध कोयला उत्खनन में प्रयुक्त की जा रही एक जेसीबी मशीन, एक ट्रैक्टर और पानी निकालने हेतु उपयोग किया जा रहा एक मोटर पंप विधिवत जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा संबंधितों अज्ञात आरोपियो के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही/विवेचना की जा रही है। सराहनीय भूमिका - थाना प्रभारी बुढार के नेतृत्व में, प्रधान आरक्षक चेतराम, आरक्षक गोपाल और आरक्षक शिवराखन की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Previous Post Next Post