ग्राम पंचायत मडवा में जल चौपाल का किया गया आयोजन
Junaid Khan - शहडोल। 06 मई 2026- प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल बचाने, संरक्षित करने एवं जल का महत्व बताने हेतु विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है जिसमें जन प्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामवासी बढ़ चढ़कर सहभागिता निभा रहें है। इसी अनुक्रम में जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायत मडवा में उद्यानिकी विभाग के मैदानी अमले द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आमजन को जल के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति प्रेरित किया गया। जल प्रकृति द्वारा प्रदत्त एक अमूल्य उपहार है, जो समस्त जीव-जगत के अस्तित्व का आधार है। बिना जल के जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए हमें जल की एक-एक बूंद का महत्व समझना होगा और इसके संरक्षण के लिए जागरूक होना होगा।
