कमिश्नर शहडोल के निर्देश पर अनूपपुर में आरसीएमएस का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न

कमिश्नर शहडोल के निर्देश पर अनूपपुर में आरसीएमएस का विशेष प्रशिक्षण सम्पन्न


Junaid Khan - शहडोल। 14 मई 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता के निर्देशानुसार राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा में निराकरण तथा तकनीकी कमियों को दूर करने के उद्देश्य से अनूपपुर जिले में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का आयोजन ई-दक्ष केंद्र में किया गया, जिसमें जिले के समस्त राजस्व न्यायालयों के रीडर (प्रवाचक) एवं ऑपरेटर शामिल हुए। शहडोल संभाग के संभागीय सलाहकार आरसीएमएस उपेंद्र त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु संचालित आरसीएमएस पोर्टल का लाइव प्रशिक्षण दिया। उन्होंने साइबर तहसील, भूमि आवंटन एवं डायवर्शन से संबंधित प्रकरणों में होने वाली तकनीकी त्रुटियों की जानकारी देते हुए उनके सुधार के उपाय भी बताए।

प्रशिक्षण के दौरान समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण आदेश अपलोड करने की प्रक्रिया, पोर्टल संचालन की तकनीकी बारीकियों एवं प्रकरणों के प्रभावी निराकरण पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजस्व मामलों के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण को सुनिश्चित करना रहा।

Previous Post Next Post