मुड़ना नदी की सफाई के बिना गंगाजल संवर्धन अभियान निरर्थक-कैलाश तिवारी

मुड़ना नदी की सफाई के बिना गंगाजल संवर्धन अभियान निरर्थक-कैलाश तिवारी


Junaid Khan - शहडोल। पूर्व सदस्य मध्य प्रदेश अंत्योदय समिति एवम पूर्व जिला भाजपा महामंत्री कैलाश तिवारी ने जल गंगा संवर्धन अभियान चलाये जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि अगर ईमानदारी से काम किया जाए और जो समाचार पत्र में बताया जा रहा है उसके अनुसार काम हो रहा है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। शहडोल नगर की जीवनदायनी मुड़ना पर सरकारी विभागों का ध्यान न दिए जाने पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि नगर पालिका क्षेत्र की इतनी बड़ी नदी को अगर साफ नहीं किया गया तो जल गंगा संवर्धन अभियान निरर्थक रहेगा। जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में कहा है कि वर्तमान में जिस ढंग से अभियान चलाया जा रहा है वह आम जनता के लिए कोई उपयोगी नहीं है क्योंकि समाचार पत्रों में फोटोग्राफ ज्यादा आ रहे हैं और धरातल में काम कम है। गंगा जल संवर्धन अभियान चलाए जाने वाले विभागों से अनुरोध किया है कि वह जो जो काम कर रहे हैं उन्हें समाचार पत्रों में भी प्रकाशित करवाए ताकि आम जनता को मालूम हो कि यह कहां काम हो रहा है और इसकी कितनी लागत है। अन्यथा जैसे अन्य अभियान चलते हैं वैसे ही यह अभियान भी प्रतिवर्ष औपचारिकता पूरी करने के नाम पर रह जाएगा। कैलाश तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री जी की महत्वाकांक्षी योजना जल गंगा संवर्धन अभियान के संबंध में जिला पंचायत की बैठक में अधिकारी लोग कार्यस्थल वार कार्यों की सूची नहीं दे पाए कि कहां-कहां गंगाजल संवर्धन अभियान चल रहा है और कितनी राशि उसमे खर्च की गई है। इससे साफ जाहिर है कि यह मामला गंगा जल जैसा साफ सुथरा नहीं है। इसमें भी गंदगी मिली हुई है। शहडोल निवासियों के लिए यह कोई नई बात नहीं है राजस्व अभियान सहित अनेक अभियान चल रहे हैं लेकिन स्थिति जस की तस है।

Previous Post Next Post