वादे के खिलाफ ट्रांसफर,रामपुर बटुरा के 5 डम्पर ऑपरेटर फिर गेवरा भेजे,GM के आश्वासन पर सवाल
Junaid Khan - शहडोल। सोहागपुर SECL सोहागपुर क्षेत्र के रामपुर बटुरा OCM एवं अमलाई OCM से अप्रैल 2026 में 16 डम्पर ऑपरेटरों का गेवरा एरिया स्थानांतरण किया गया था। इस मनमानी के विरोध में पांचों श्रम संघों इंटक, BMS, HMS, AITUC, CITU ने महाप्रबंधक कार्यालय गेट पर 9 मार्च से धरना-प्रदर्शन एवं क्रमिक अनशन शुरू कर दिया था। तब महाप्रबंधक सोहागपुर क्षेत्र बी.के. जेना ने संघ नेताओं को आश्वस्त किया था कि "इन ऑपरेटरों को गेवरा नहीं भेजा जाएगा, सोहागपुर क्षेत्र में इनके लिए अलग से पैच खोलकर यहीं समायोजन किया जाएगा।" GM के इसी वादे पर श्रमिक हित में क्रमिक अनशन स्थगित किया गया था। लेकिन अब प्रबंधन ने अपने वादे की अवहेलना करते हुए 16 ऑपरेटरों में से 6 का गेवरा हेतु पुनः ट्रांसफर आदेश जारी कर दिया है। बांकी आपरेटरों को 30 जून को रिलीज किया जाएगा इससे श्रम संघों में भारी आक्रोश है एटक युनियन के राकेश कुमार गुप्ता रामपुर बटुरा खुली खदान के सचिव ने मांग की है की सभी डम्पर ऑपरेटरों का ट्रांसफर रद्द किया जाए और वादे के अनुसार सबको यही अलग पैच खोलकर समायोजन किया जाए। मजबूरी में आए, फिर उजाड़े जा रहे। ये सभी 6 डम्पर ऑपरेटर अपनी पारिवारिक मजबूरी के चलते गेवरा, कुसमुंडा, दीपका से "ऑन रिक्वेस्ट" ट्रांसफर कराकर रामपुर बटुरा व अमलाई ओसीयम आए थे। वृद्ध माता-पिता की सेवा एवं बच्चों की पढ़ाई के लिए इन्होंने घर के पास पोस्टिंग ली थी जबकि कोल इंडिया अपनी साल भर पूर्व प्लानिंग बनाकर काम करती है कंपनी की सालभर की प्लानिंग के बाद भी बार-बार स्थानांतरण से इनके परिवार बिखर रहे हैं। ट्रांसफर आदेश प्राप्त 6 ऑपरेटरों के नाम। क्र. नाम पद कार्यस्थल। 1 आसित मिश्रा डम्पर ऑपरेटर रामपुर बटुरा OCM,2 अतुल दास डम्पर ऑपरेटर रामपुर बटुरा OCM 3 कमलेश साहू डम्पर ऑपरेटर रामपुर बटुरा OCM,4 भूपेंद्र सिंह डम्पर ऑपरेटर रामपुर बटुरा OCM,5 मोहम्मद साहिद डम्पर डम्पर आपरेटर.6 संतोष कचेर डम्पर ऑपरेटर रामपुर बटुरा OCM सदस्यता सत्यापन से पहले दबाव श्रम संघ नेताओं ने आरोप लगाया कि कोल इंडिया में अगले महीने श्रमिक संघों की सदस्यता सत्यापन होना है। इसी को देखते हुए ऑपरेटरों का ट्रांसफर करके संघों को कमजोर करने की साजिश रची जा रही है श्री अतुल दास डम्पर ऑपरेटर रामपुर बटुराओसीएम मे सीटू युनियन का अध्यक्ष है सीटू युनियन की बढती लोकप्रियता को रोकने के लिए उसका भी ट्रांसफर कर दिया गया सीटू युनियन को कमजोर करने के लिए। सीटू युनियन रामपुर बटुराओसीएम के सचिव कमलेश साकेत ने कहा है कि हमारे युनियन के बढते प्रभाव को रोकने के लिए हमारे युनियन के अध्यक्ष अतुल दास का ट्रांसफर किया गया जिसे हर हाल मे रोका जाना चाहिए जबकि कंपनी मे प्रावधान है कि अध्यक्ष और सचिव का ट्रांसफर एरिया अध्यक्ष और सचिव के अनुमोदन के बाद ही किया जायेगा। श्रमिकों एवं आपरेटर एसोसिएशन की नजर पांचोंश्रम संघ के उपर टीकी है कि श्रम संघ का अगला कदम क्या होगा। यदि GM साहब द्वारा दिए गए आश्वासन का सम्मान नहीं हुआ और इन 5 ऑपरेटरों का ट्रांसफर रद्द नहीं हुआ तो फिर क्या पांचो श्रम संघ कें लोग इन आपरेटरों के समर्थन मे पूर्व की भांती धरना-प्रदर्शन क्रमिक अनशन करेंगे या अगला कदम क्या होगा सभी आपरेटरों की नजर श्रम संघ के उपर टीकी है देखो आगे आगे होता है क्या।
