महिला सशक्तिकरण अंतर्गत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम

महिला सशक्तिकरण अंतर्गत आयोजित किया गया जागरूकता कार्यक्रम


Junaid Khan - शहडोल। 06 मई 2026:- जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अखिलेश मिश्रा ने जानकारी दी है कि महिला सशक्तिकरण अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम पॉलिटेक्निक कॉलेज शहडोल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती कल्याणी वाजपेई बाल कल्याण समिति अध्यक्ष द्वारा महिला सशक्तिकरण के संदर्भ में अपना व्याख्या प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि, महिलाओं को अपने जीवन के निर्णय स्वयं लेने, शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वतंत्रता और समानता के अधिकार प्राप्त करने के लिए समर्थ बनाना है। यह पुरुषों के बराबर पहचान और आत्मविश्वास के साथ जीने की प्रक्रिया है। कार्यक्रम में सहायक संचालक श्रीमती संगीता भगत द्वारा वन स्टॉप सेंटर में संपर्क करने के लिए महिला हेल्पलाइन 181 के संबंध में जानकारी दी गई व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी बताया गया। इस अवसर पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्रोफेसर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post