ओंकार सिंह पुनः बने मंडलम कांग्रेस कमेटी अमलाई के अध्यक्ष
Junaid Khan - शहडोल। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार प्रदेश के संगठन मंत्री संजय कामले के द्वारा जिलाकांग्रेस कमेटी शहडोल के अध्यक्ष अजय अवस्थी के अनुमोदन पर ओंकार सिंह को पुनः एक बार मंडलम कांग्रेस कमेटी अमलाई के अध्यक्ष पद की जवाब दारी सौपी गयी है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ,कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोगों ने ओंकार सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दी है बधाई दाताओं में राजीव शर्मा, अशोक सिंह, धनपुरी नगर पालिका उपाध्यक्ष हनुमान खंडेलवाल, पूर्व नगर पालिका धनपुरी अध्यक्ष मुबारक मास्टर, साबिर खान नगर अध्यक्ष धनपुरी जवाहर राव नगर अध्यक्ष बकहो नगर अध्यक्ष बुढार हर्ष पाठक पूर्व प्रशासनिक समिति सदस्य इबरार खान,नगर पालिका धनपुरी नेता प्रतिपक्ष शोभाराम पटेल, संतोष सिंह सेंगर, जैतपुर विधानसभा सोशल मीडिया अध्यक्ष संदीप कुशवाह, अजय सिंह राजा, लोनिया अजितेश प्रकाश रवि सिंह, शिवम सिंह बघेल, अनीश खान, समीर खान धनपुरी मंडलम अध्यक्ष अनिल जायसवाल, कमलेश शर्मा, खैरहा ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी, बुढार ब्लॉक अध्यक्ष अंकित सिंह, जिला सचिव इंद्र कुमार मिश्रा, आनंद मोहन जायसवाल , राम सिंह , रामेश्वर गौतम ,प्रियंका गांधी ब्रिगेड जिला अध्यक्ष राम सजीवन शर्मा , सुरेंद्र मिश्रा ,हरबंस मिश्रा , सुनील यादव, विजय यादव, उपेंद्र सिंह परिहार, सुशांत सिंह, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, विकास बारी, युवा कांग्रेस जैतपुर विधानसभा अध्यक्ष अभिषेक वर्मा विक्की पटेल अर्पित एवं स्थानीय लोगों के साथ समस्त कांग्रेस जन ने खुशी जाहिर की है।
