विद्यार्थियों ने चलाया गया सकोरा अभियान

विद्यार्थियों ने चलाया गया सकोरा अभियान


Junaid Khan - शहडोल। 09 मई 2026:- गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक मानवीय और पर्यावरणीय दायित्व बन जाता है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय शहडोल की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा “सकोरा अभियान” चलाया गया। इस अभियान के तहत पंडित शंभू नाथ कॉलेज परिसर की वाटिका में पक्षियों के लिए पानी से भरे शकोरे (मिट्टी के बर्तन) लगाए गए, जिससे पक्षियों को गर्मी में राहत मिल सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना है।

इस अवसर पर शहडोल परिसर प्रभारी प्रोफेसर गीता सराफ, कला संकाय अध्यक्ष प्रोफेसर सुनीता बाथरे, आई टी सेल प्रभारी डॉ. सुषमा नेताम, डॉ. दिनेश मिश्र, डॉ. सागर कुमार पांडेय डॉ. अंबिकेश नामदेव एनएसएस प्रभारी डॉ धानी जामोद, डॉ वीरेन्द्र कुर्मी और लखेश्वर ऋषभ संस्कार आदि स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Previous Post Next Post