बस स्टैंड से हटाया गया अतिक्रमण
Junaid Khan - शहडोल। 03 मई 2026 कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार नगर पालिका शहडोल के मैदानी अमले द्वारा बस स्टैंड परिसर में किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था और सुगम होगी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा सार्वजनिक स्थलों पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags
SHAHDOL
