कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की तीन वारदातों का खुलासा

कोतवाली पुलिस द्वारा चोरी की तीन वारदातों का खुलासा 


Junaid Khan - शहडोल। पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं का सफल खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है। घटना का विवरण इस प्रकार है। 1.फरियादी अशोक कुमार मोर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके किराना गोदाम (शाई मंदिर के पीछे) में अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 17-18.04.2026 की रात्रि में पीछे का दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया गया। आरोपी द्वारा गोदाम में रखे डालडा कंपनी का तेल (180 पाउच) एवं चाय पत्ती के झोले चोरी कर लिए गए, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹45,000/- है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया गया। 2.फरियादी नन्दलाल यादव द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वे अपने परिवार सहित दिनांक 20.04.2026 को वैष्णो देवी दर्शन हेतु गए थे। दिनांक 27.04.2026 को वापस आने पर पाया कि उनके घर का ताला टूटा हुआ है एवं अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात एवं नगदी सहित लगभग ₹1,25,000/- की चोरी कर ली गई। 3.फरियादी आत्मानंद शुक्ला द्वारा सूचना दी गई कि उनके ससुराल के घर में, जो बंद था, अज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड़कर प्रवेश किया गया एवं घर के अंदर रखे सामान को अस्त-व्यस्त कर नगदी रकम (लगभग ₹10,000/-) चोरी कर ली गई। उपरोक्त तीनों घटनाओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर सूचना के आधार पर एक बाल अपचारी को चिन्हित कर आज दिनांक 05.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तीनों चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी गई। मशरूका (सोने-चांदी के जेवरात, नगदी एवं अन्य सामान) कुल लगभग दो लाख तक बरामद की गई। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर बाल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी कोतवाली शहडोल के नेतृत्व में, प्रआर. पंचम सिंह, प्रआर. बैजनाथ सिंह, प्रआर. सिध्दार्थ रैकवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Previous Post Next Post