साथ भगाकर ले जाने वाला बिहार निवासी आरोपी गिरफ्तार
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा नाबालिग बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में चलाये जा रहे आपरेशन मुस्कान विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनूपपुर जगन्नाथ मरकाम एवं एसडीओपी नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में कोतवाली अनूपपुर पुलिस द्वारा 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को दिल्ली के पुलिस थाना खयाला अंतर्गत रूप ढाबा के पास से आरोपी सोनू कुमार निवासी पटना( बिहार) के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। दिनांक 20.05.2026 को 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के अचानक घर से बिना बताये चले जाने एवं ना मिलने की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 286/26 धारा 137(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध किया गया। टी.आई. कोतवाली अरविन्द जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक सुरेन्द्र प्रताप सिहं, प्रधान आरक्षक महेन्द्र राठौर, आरक्षक दीपक बुन्देला, महिला आरक्षक अंकिता सोनी एवं सायबर सेल अनूपपुर से प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं आरक्षक पंकज मिश्रा की संयुक्त टीम के द्वारा उक्त नाबालिग बालिका की लगातार प्रयास कर पतासाजी की गई एवं उक्त नाबालिग बालिका को दिल्ली के थाना खयाला अंतर्गत रूप हाबा के पास से आरोपी सोनू कुमार निवासी पटना बिहार के कब्जे से दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया है। प्रकरण में आरोपी सोनू कुमार पिता सियाराम चौधरी उम्र करीब 29 वर्ष निवासी ग्राम जनखारी थाना दिग्गा पटना बिहार को दिल्ली से गिरफ्तार किया जाकर विवेचना की जा रही है। विवेचना में पाया गया कि नाबालिग बालिका का सोशल मीडिया फेसबुक के द्वारा आरोपी सोनू कुमार से परिचय होने के बाद दोस्ती हो गई जो आरोपी द्वारा फेसबुक पर भेजे गये मैसेज के द्वारा बहला फुसलाकर साथ में भगाकर दिल्ली ले गया। अनूपपुर पुलिस की अपील। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब द्वारा जिले के समस्त नागरिको से अपील की गई है कि नाबालिग बालक एवं बालिकाओ के द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर लगातार नजर रखें जिससे इन्स्टाग्राम, फेसबुक, वाटसअप एवं ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म के दुरूपयोग से इस तरह के अपराधों से बालक बालिकाओ को सुरक्षित रखा जा सके।
