कलेक्टर की कार्यवाही का स्वाग-कैलाश तिवारी

कलेक्टर की कार्यवाही का स्वाग-कैलाश तिवारी 


Junaid Khan - शहडोल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश तिवारी ने कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह की उस कार्यवाही का स्वागत किया है जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोप पर व्यवहारी के एसडीएम एवम तहसीलदार को हटाया है तथा लिपिक को बर्खास्त करने की कार्यवाही प्रस्तावित कर दी है। ब्यौहारी का राजस्व विभाग भ्रष्टाचार का पर्यायवाची बन गया था करोड़ों रुपए की जमीनों का लेनदेन का प्रकरण पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय था। ऐसे में इस कार्रवाई से कुछ अंकुश लगेगा ऐसी आशा आम जनता को हुई है। भाजपा नेता ने कलेक्टर डॉक्टर केदार सिंह से अपेक्षा की है कि इस प्रकार की कार्यवाही सभी एसडीएम एवं तहसील कार्यालय में जारी रखी जाए क्योंकि यही भ्रष्टाचार के केंद्र बने हुए हैं और आम जनता बहुत ज्यादा इससे त्रस्त हैं। जून माह में स्थानांतरण भी किया जाना प्रस्तावित है ऐसे में जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें हो उनको भी इसी समय हटाए जाए तो उचित रहेगा।

Previous Post Next Post