कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की 


Junaid Khan - शहडोल। 02 जून 2026- कमिश्नर शहडोल संभाग श्रीमती सुरभि गुप्ता ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत शहडोल संभाग के दूर-दराज के क्षेत्रो से आए लोगों की समस्याएं और शिकायतें सुनी और उनके निराकरण समय-सीमा में करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियेां को दिए। जनसुनवाई में अनूपपुर जिले की पुष्पराजगढ़ तहसील की ग्राम पंचायत इटौर निवासी सिया बाई चौसके ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान में राशन नहीं मिलने की शिकायत, शहडोल जिले के गोहपारू के वार्ड 09 निवासी मोहम्मद इशहाक ने रूके हुए मकान निर्माण कार्य को पुनः प्रारंभ कराने, अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील अंर्तगत ग्राम पंचायत कुमनी निवासी महादेव सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना की अंतिम किस्त जारी करने के संबंध में आवेदन दिए। कमिश्नर ने संबंधित विभाग के अधिकारी की ओर आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार अन्य आवेदकों ने भी अपनी शिकायतें एवं समस्याओं संबंधी आवेदन कमिश्नर को दिए। जनसुनवाई में संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह सहित संभाग स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post