कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें 


Junaid Khan - शहडोल। 02 जून 2026- कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित सोन सभागार में साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिले के विभिन्न दूरस्थ क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में शहडोल जिले के ग्राम चॉटी निवासी गौरव कुमार सिंह ने अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने, ग्राम चौरी निवासी राजेश कुमार तिवारी ने रास्ता बंद करवाने, ग्राम नवलपुर निवासी दुर्गेश तिवारी ने विद्युत सब स्टेशन की स्थापना करवाने, ग्राम पपरेडी निवासी अंबिका प्रसाद खैरवार ने वेतनमान दिलवाने, ग्राम दरौडी निवासी संतोष कुमार साहू ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहनगर में वैक्सीनेशन से संबंधित भुगतान करवाने, ब्यौहारी वार्ड नम्बर 11 निवासी मंजूसा गर्ग ने अनुकंपा नियुक्ति दिलवाने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सभी प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय-सीमा में निराकरण प्रशासन की प्राथमिकता है। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous Post Next Post