जनहित में उठाया कदम,अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

जनहित में उठाया कदम,अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ सौंपा ज्ञापन


Junaid Khan - शहडोल। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला के नेतृत्व में ,शहडोल क्षेत्र में लगातार हो रही असमय और अघोषित बिजली कटौती, एवं विद्युत विभाग में व्याप्त अव्यवस्थाओं व भ्रष्टाचार के विरोध में कार्यालय मुख्य अभियंता (मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, शहडोल) को ज्ञापन सौंपा गया।

युवा कांग्रेस की निम्न प्रमुख मांगें रही-नए ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं और ठेकेदारों से की जा रही अवैध कमीशनखोरी पर तुरंत अंकुश लगे-बिना किसी पूर्व सूचना के सुबह, दोपहर और शाम को की जा रही मनमानी बिजली कटौती तुरंत बंद हो-मेंटेनेंस के नाम पर आम जनता को परेशान करना बंद किया जाए। वर्षा ऋतु के पहले मेंटिनेंस का कार्य पूर्ण किया जाए-उक्त कार्यक्रम में युवा कांग्रेस शहडोल जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम,प्रभात शुक्ला,इकराम अली,अंकित श्रीवास्तव, आकाश शर्मा,अभय यादव,सूर्यकांत मिश्रा एवं कई युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि भीषण गर्मी के इस मौसम में जनता को इस तरह परेशान नहीं होने दिया जाएगा। यदि विभाग ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया और जन-समस्याओं का निवारण जल्द नहीं हुआ, तो विपक्ष चुप नहीं बैठेगा और जनता के हक के लिए उग्र जनआंदोलन करने को विवश होगा।

Previous Post Next Post