पृथ्वी का श्रृंगार करने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले भर में जनसहभागिता से किया जाएगा पौधरोपण- कलेक्टर

जिले में 5 से 21 जून तक चला जाएगा विशेष अभियान 


Junaid Khan - शहडोल। 04 जून 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने राज्य शासन के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से विश्व योग दिवस 21 जून तक विभिन्न प्रकार के विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर एक पेड़ माँ के नाम और स्वच्छता अभियान, जनकल्याण शिविर, प्राकृतिक खेती कार्य-शालाएं तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस गतिविधियों आयोजित की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून से पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने एवं पृथ्वी का श्रृंगार करने हेतु एक पेड़ मॉ नाम अभियान-3.0 प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान में जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियो एवं जनमानस की भागीदारी सुनिष्चित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि पौधरोपण के समय में नीम, पीपल, बरगद, आम जैसे अन्य छायादार एवं फलदार पौधो को प्राथमिकता दिया जाए। आपने शासकीय विद्यालयों, महाविद्यालयों, विश्वविद्यालय, आंगनवाड़ी केन्द्रों, छात्रावास एवं आश्रमों सहित निजी आवासों एवं सार्वजनिक चयनित भूमि पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के शासकीय विद्यालयो, कॉलेजो, कार्यालयों एवं अन्य शासकीय संस्थाओ में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यालय को स्वच्छ बनाएं एवं शासन द्वारा बनाएं गए पोर्टल में फोटो अपलोड कराना विभागीय अधिकारी सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि 12 से 18 जून की अवधि में 3 दिवसीय जनकल्याण शिविर ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में क्लस्टर स्तर पर आयोजित किये जाए। शिविर में आने वालें व्यक्तियो को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ पात्रतानुसार दिलाएं कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओ से वंचित न रहे यह सुनिश्चित किया जाएं। उन्होंने इस दौरान लोक सेवा गारंटी में प्राप्त शिकायतों के साथ ही समाधान एक दिन में प्राप्त आवेदनों का संतुष्टि पूर्ण समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविर में प्राप्त आवेदनो का निराकरण भी यथासंभव कराएं। कलेक्टर ने बैठक में विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि 19 एवं 20 जून को जिले में प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए प्रदर्शनी और कार्यशालाएं तीन स्थानों पर आयोजित करने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। उन्होंने कृषि भूमि को अधिक उपजाऊ बनाए रखने के लिए सही अर्थों में फर्टिलाइजर के उपयोग को हतोत्साहित करने और प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों हेतु जनप्रतिनिधियो को पूर्व से सूचित करें एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम को समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिष्चित किया जाए। बैठक में बताया गया कि गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए योग की व्यक्तिगत श्रेणी की गतिविधि 14 जून को भी होगी जिससे लोग टोल-फ्री नंबर 18003157008 पर पंजीयन करवा सकते हैं। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एवं ईधन बचाने के उददेश्य से उक्त कार्यक्रमों में समिति वाहनो का अधिकारियो उपयोग करें एवं विश्व योग दिवस के अवसर पर आयेाजित होने वाले कार्यक्रम स्थलो में साइकिलो या अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल का उपयोग करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post