किसानबंधु जैविक खादो का उपयोग कर आय में करें वृद्वि- कलेक्टर

कलेक्टर ने हरी खाद मिनीकिट के बीजों का किया विवरण 


Junaid Khan - शहडोल। 04 जून 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने शहडोल जिले के ग्राम खेतौली विकास खण्ड सोहागपुर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत हरी खाद के प्रति जागरूकता मेला सह संगोष्ठी एवं किसान सम्मलेन में सहभागिता निभाई। कलेक्टर ने कहा कि किसान संगोष्ठी कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बढ़ाना एवं रासायनिक उर्वरकों के उपयोग को कम करना है। उन्होंने कहा कि किसान अपने आय को बढाने के लिए जैविक खादो का उपयोग करें। उन्होंने कहा कि हरी खाद के उपयोग से मिट्टी की भौतिक दशा में सुधार, जीवांश एवं कार्बनिक तत्वों में वृद्धि जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति एवं जल धारण की क्षमता में वृद्धि होती है। उप संचालक कृषि के.एस. यादव ने अवगत कराया गया कि वर्तमान में जिले में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन एवं परंपरागत कृषि विकास योजना के माध्यम से प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि स्थाई समिति के सभापति हरीलाल कोल के द्वारा किसानों को हरी खाद के के माध्यम से खेत की उर्वरा शक्ति को बढ़ाने की सलाह दी गई। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी को खेती प्रयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में कलेक्टर ने किसानो को हरी खाद मिनीकिट के बीजों का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल शिवम प्रजापति, संयुक्त संचालक कृषि जे.एस. पंद्राम, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ मृगेंद्र सिंह, डॉ बृज किशोर प्रजापति, डॉ नितिन सिंघाई , सहायक संचालक कृषि अनुराग पटेल, सहायक पशु चिकित्सा शल्यज्ञ डॉ दिलीप प्रजापति, जिला पंचायत सदस्य राजेश बैगा जनपद पंचायत सदस्य रामबाई बैगा , सरपंच गोकुल पाव, उप सरपंच दलवीर नायक, ग्रामपंचायत श्यामडीह कला के पंच हरीदीन सिंह, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सुभद्रा परस्ते, राजकुमारी सिंह, ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी विक्रम कलमे सहित अन्य अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें।

Previous Post Next Post