कलेक्टर ने निर्माण कार्यों की ली जानकारी
Junaid Khan - शहडोल। 09 जून 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वाहन वार्किंग,ओपीडी संचालन, सर्जिकल वार्ड एवं चिकित्सालय में किये जाने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. शिल्फी सराफ, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री विवेक पाण्डेय सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।
Tags
SHAHDOL
