हज के सफ़र से वापस लौटा आज हाजीयो का पहला जत्था
Junaid Khan - शहडोल। दिनांक 13 जुन 2026 को नागपुर शहडोल एक्स से हज यात्रा पर गए हाजीयो का पहला जत्था शहडोल वापस आ गया है, शहडोल जिले से 100 हाजी हज पर गए हुए थे, जिसमें पहला जत्था की वापसी सकुशल सलामती के साथ हो चुकी है, हाजीयो के वापसी पर ईस्तेकबाल व स्वागत के लिए जिला हज कमेटी संरक्षण हाजी सरवर अली, अध्यक्ष जिला हज कमेटी सैय्यद जियाउल इस्लाम, उपाध्यक्ष साकिब अली, जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष शकील अहमद, सचिव अंजुमन जामा मस्जिद रियाज़ अंसारी, सदस्य जिला हज अताउर रहमान, परवेज़ सिद्दीकी सदस्य जिला वक्फ कमेटी, के अलावा हजारों संख्या में लोग मौजूद रहे, सभी ने गले मिलकर स्वागत किया एवं दुआ की दरख्वास्त की सभी हाजी खुशी खुशी सब से मिले, जिला हज कमेटी शहडोल ने बताया कि 17 जुन को दुसरा काफला वापस आएगा, एवं 25 तक सभी हाजी अपने अपने घर वापिस आ जाएगे, जिला हज कमेटी ने पुरी लग्न मेहनत से हाजीयो का प्रशिक्षण टीकाकरण एवं जो भी संभव था उनके लिए आसानी पैदा करने की कोशिश की गई, राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा हर साल की तरह हाजियों के लिए बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाई, सभी हाजीयो ने सभी का शुक्रिया अदा किया एवं दुआओं से नवाजा।
