युवाओं ने गाँधी चौराहे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगो किया जागरूक
Junaid Khan - शहडोल। उमरिया नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कलेक्टर राखी सहाय व पुलिस अधीक्षक विजय भगवानी के मार्गदर्शन पर उमरिया पुलिस कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी के नेतृत्व में जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया द्वारा उमरिया गांधी चौराहे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगो जागरूक किया गया।नाटक में नशे जैसी गंभीर समस्या को दर्शाया गया। लोगों को शराब, भांग, तम्बाकू, सिगरेट व आदि के खिलाफ जागरूक किया। उमरिया कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि नशा करने वाले व्यक्ति के साथ इसका दुष्प्रभाव पूरे समाज पर पड़ता है। इस अभियान के दौरान लोगों को नशा छुड़ाने के साथ युवाओं को मानसिक और शारीरिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
उन्होंने ने छात्राओ की प्रशंसा करते हुए कहा कि “युवा पीढ़ी द्वारा दिया गया यह संदेश न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि समाज में नशे के विरुद्ध सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक मजबूत प्रयास भी है। टीम संयोजक हिमांशु तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नशे से लाखों परिवार बर्बाद हो गए। सड़क दुर्घटनाओं की एक बड़ी वजह नशा है। इसलिए हर तरह के नशे से दूरी ही बेहतर है।युवाओं में तंबाकू, शराब और अन्य नशे की लत बहुत ही भयावह स्थिति में पहुँच गई है। आज का युवा ही कल का भविष्य है। नशा भारत के विश्वगुरु बनने की राह में बड़ी बाधा बन रहा है। ऐसे में व्यापक स्तर पर नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाना आवश्यक हो गया है।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने लोगों को दर्शाया कि कैसे नशेड़ी नशे की डोज लेने के लिए एक-दूसरे की इस्तेमाल की गई संक्रमित इंजेक्शन लगाकर एड्स जैसे रोग से संक्रमित हो जाते हैं और दूसरे को संक्रमित करते हैं। नशेड़ी अपने नशे को पूरा करने के लिए अपने घर के बर्तन व सामान आदि बेचकर अपनी लत को पूरा करता है।नशामुक्ति जागरूकता नुक्कड़ नाटक के दौरान उमरिया कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी,प्रधान आरक्षक प्रकाश पटेल,आरक्षक राजकुमार,ट्रैफिक पुलिस प्रा.आ राजेन्द्र , टीम संयोजक हिमांशु तिवारी,योगेंद्र सिंह,राहुल सिंह,अभिनव द्विवेदी,नेहा सिंह,श्रद्धा सिंह,आँचल तिवारी,भक्ति सिंह,दिशा पाठक,दीप्ती सिंह,सानिया सिंह,मानवी सिंह,शुभम पटेल,रितिक प्रधान,चारवी तिवारी,सत्यम सेन,अतिव्य रजक,पूर्वी तिवारी,मधु सिंह,नेहा सिंह व सभी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया व युवाओं ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने में योगदान देंगे।
