युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
Junaid Khan - शहडोल। सुश्री मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा चुनाव में नामांकन निरस्त करने के विरोध में युवा कांग्रेस शहडोल ने युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम एवं प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला के मार्गदर्शन पर माननीय राष्ट्रपति को संभागायुक्त के माध्यम से ज्ञापन देकर चुनाव आयुक्त पर कार्रवाई की मांग की एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था को बहाल करने की मांग की। ज्ञापन के उपरांत मुख्य चुनाव आयुक्त का नगर के गांधी चौक पर पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। उक्त कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष शेख साजिल, ब्लॉक अध्यक्ष सोनू चौबे, वरिष्ट नेता मुशरन खान,आशु चौधरी,सत्यम कुशवाहा,सुहैल आलम ,इमरान खान, अनुज सेन,नीशम ,अनस खान आसिफ खान ,कारण सोनकर ,दानिश खान ,मुस्ताक खान,शिवराज यादव, अभी तिवारी , अक्की सुमित सोनकर एवं अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
