अवैध नशीली कफ सिरप के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, 34 शीशी ऑनरेक्स कफ सिरप जप्त
Junaid Khan - शहडोल। पुलिस अधीक्षक शहडोल डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाहियों के अंतर्गत थाना देवलोंद पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। आरोपी मोनू खान के कब्जे से 38 नग अवैध नशीली कफ सिरप (ऑनरेक्स) जप्त कर उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना देवलोंद में एन.डी.पी.एस. अधिनियम एवं मध्यप्रदेश ड्रग कंट्रोल अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। सराहनीय भूमिका - उक्त कार्यवाही एसडीओपी अनु. ब्यौहारी श्री ऋषभ छारी के नेतृत्व में उ.नि. दिलीप सिंह, सउनि. इन्द्रलाल पुरी, आर. चित्रांशु शुक्ला एवं आर. ओमप्रसाद तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है।
